लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर महाशक्तिपीठ ट्रष्ट के कार्यक्रमों के अंतर्गत गठित “हरित धरा” पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त माउंट एवरेस्ट विजेता सुश्री बछेन्द्री पाल का पाल मैन्सन, जमुनापैलस, हरिद्वार में जोरदार हार्दिक अभिनंदन किया गया। उत्तराखण्ड के पर्वतीय बहुल क्षेत्रो के मध्यनजर प्राकृतिक धरोहरों की सुरक्षा और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए यह महसूस किया जारहा है कि उत्तराखंड भले ही औद्योगिक उन्नति में पिछड़ता रहा हो परन्तु आधे भारत को यह स्वांस प्रदान करने का सुलभ साधन उपलब्ध कराता रहा है। यहां से निकलने वाली नदिया भारत की जीवन रेखा का कार्य करती हैं अतः गम्भीरतपूर्वक इन प्राकृतिक धरोहरों की सुरक्षा की अवश्यक्ता है। बछेन्द्री पाल ने सिर्फ भारत की ही नही वरन समस्त हिमालयी राज्यों की वस्तु स्थिति से परिचित हैं अतः उँन्हे संस्था की ओर से हिमालयी राजदूत की उपाधि दी गयी एवम उँन्हे विश्व संसद में मनोनीत करके भेजा जाएगा जिससे वे पृथ्वी की वास्तविक धरोहरों को बचाने के रचनात्मक कार्य की रूपरेखा तैयार कर सकें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल ने बछेन्द्री पाल जी को संस्था की छात्राओं द्वारा तैयार कुमायनी गुड़िया भी भेंट की। छत्राओं को रोजगार से सशक्त रूप से जोड़ने हेतु साथ आये सरफराज मलिक , प्रमुख हस्तशिल्प निर्यातक ने भी अमूल्य जानकारियां साझा कीं। संस्था की उत्तराखण्ड अध्यक्ष उमा शिशोदिया ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ आये देहरादून के पत्रकार श्री विपिन खन्ना ने उमा शिशोदिया के कार्यक्रमों से सम्बंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। अनेक छात्राओं ने श्री बछेन्द्री पॉल से महत्वपूर्ण टिप्स हासिल किए। कार्यक्रम के आयोजन को सोनम पाल व आरज़ू गुलाटी ने संचालित किया। कार्यक्रम में महक शर्मा मीनाक्षी सिंह मुस्कान सुखीजा, किरण, अंकिता, अतुल, गार्गी, नीतिका, राधिका, सीमा, आदि
अनेक छत्राओं ने शिरकत की। डायमंड ज्वेलरी डिजाइनर विपुल पाल ने अपने हाथ से तैयार किये देवी अहिल्याबाई के तेल चित्र को भेंट किया जिसे महाशक्तिपीठ भूपतवाला में सुश्री बछेन्द्री पाल द्वारा स्थापित किया गया। वेद प्रकाश पाल, सुशांत पाल, भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गणेश पाल दिल्ली, व पूरन सिंह पाल , रामबाबू पाल, प्रमोद पाल, महेश पाल ने भी आयोजन को सम्बोधित किया।
2021-09-07