रायवाला।
स्वर्गीय धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्यामपुर स्थित एक धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के हाई स्कूल व इण्टर के 72 टॉप रहे मेधावी छात्र छात्राओं व 2 शिक्षको का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी परमेन्द्र सिंह बिष्ट, डोईवाला के ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल व स्थानीय जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया गया। श्यामपुर स्थित एक धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित कर स्वर्गीय धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्षेत्र के हाई स्कूल के 27 व इण्टर के 45 टॉप रहे 72 मेधावी छात्र छात्राओं व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर मल्ला, विकास खण्ड यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के सहायक अध्यापक डॉ अतुल बमराडा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुथ्या, विकास खण्ड नरेन्द्र नगर, टिहरी गढ़वाल के सहायक अध्यापक प्रमोद चमोली को शिक्षण सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नही है। परिश्रम का परिणाम सुखदाई होता है। सभी को अपने जीवन मे श्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करना चाहिए तभी परिणाम सुखद होंगे।उन्होंने सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत करते हुए शुभकामनाएँ दीं। हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखण्ड प्रभारी पदमेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है, उन्हें उचित अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। संस्था के उपाध्यक्ष महावीर उपाध्याय ने संस्था के कार्यो का विवरण पेश किया और संस्था के उद्देश्यों से सभी को अवगत भी कगया।
समारोह की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान और संचालन डॉक्टर सुनील थपलियाल व सचिव टेक सिंह राणा ने किया गया है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मानवेंद्र सिंह कंडारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य खेल, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए और मेधावी गरीब, असहाय व विकलांग बच्चों को प्रतिवर्ष स्वर्गीय धूम सिंह कंडारी मेमोरियल छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की।
समारोह में जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, चमन पोखरियाल, दीपा राणा, विजयपाल जेठूडी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, आशीष रागढ़, गजेंद्र गुसाईं, पार्षद बिरेन्द्र रमोला, पार्षद राकेश मियां, कैलाश सेमवाल, मोहन सिंह रावत, आचार्य शिव स्वरूप नौटियाल, कांता प्रसाद कंडवाल, अनीता राणा, पूजा थापा, रमा चौहान, मुकेश धनै, विनोद पोखरियाल, संजय कंडारी, धर्म सिंह क्षेत्री, धर्मेंद्र सिंह,प्रमोद कंडवाल, नवीन नेगी, अनिल रावत, तोता राम भट्ट, संदीप कुड़ियाल आदि मौजूद थे।