चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में अज्ञात महिला का मिला शव करीब 3-4 दिन पुराना

चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में अज्ञात महिला का मिला शव, करीब 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा शव, शिनाख्त के प्रयास जारी, महिला के हाथों पर बने टैटू के आधार पर पहचान में जुटी श्यामपुर पुलिस।

चौकी चण्ड़ीघाट कोतवाली श्यामपुर पुलिस को वन विभाग के कर्मियों द्वारा चण्ड़ी देवी मन्दिर रोपवे के पास मन्दिर को जाने वाले पैदल मार्ग के पास जंगल में एक अज्ञात महिला के शव पडे होने की सूचना मिली। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा उ0नि0 सन्तोष सेमवाल प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट, म0उ0नि0 रचना पठानिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल पर एक अज्ञात महिला का शव पडा मिला जो करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिस कारण मृतका का चेहरा स्पष्ट पहचान में नहीं आ रहा है। मौके पर जनपदीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में घटना स्थल का मौका मुआयना कर जनपदीय फिल्ड यूनिट टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संग्रहित किये गये। और अज्ञात मृतका महिला के शव की शिनाख्त घटनास्थल के आस-पास भरसक प्रयास किये गये किन्तु शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव को शिनाख्त /पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतका का कद करीब 5 फुट, रंग गेहुंआ, दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में KAUSHILYA व गमलानुमा फूल का टैटु गुदा है, बांये हाथ की कलाई पर दिल का टैटु गुदा है जिसके अन्दर अंग्रेजी में K.R गुदा है व बांये हाथ की हथेली के ऊपर ऊँ का टैटु गुदा हुआ है, मृतका महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष है।