शांतिकुंज से नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई ताकत, सैकड़ों लोगों ने ली शपथ

भारत सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार आज हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुँचे जहाँ उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सैकड़ो लोगो कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त अभियान में शामिल होने की शपथ दिलाई। साथ ही राममंदिर मामले में उन्होंने कहा सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा नशा मुक्त भारत अभियान शांतिकुंज से शुरू हुआ देश भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ऐसे तीन राज्य, तीन जिले और तीन एनजीओ को सम्मानित भी किया गया शांतिकुंज परिसर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली शुरू हुई इस रैली में जो स्वरूप था वो वास्तव में बहुत ही अच्छा था गायत्री परिवार के साथ 5 से 6 करोड़ लोग नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ चुके है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 को लाल किले से नशा मुक्त अभियान का आह्वान किया गया था।

राममंदिर मामले में एसआईटी द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद तत्काल लोगो की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा सरकार द्वारा इस मामले पर कदम उठाया गया है जो इस मामले में दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसको लेकर प्रशानिक व्यवस्था भी बनाई गई है। ताकि इस तरह की अवस्थाओं को ठीक किया जा सके।